सोमवार, 6 जुलाई 2009

एहसास

कुछ भी नही है हमारे बीच...
फिर भी कुछ होने का 'एहसास'

क्या है ये ?
कुछ तो है ... पता नहीं!!!!!!


शायद 'शंकर' की 'माया ' हो...
ज्ञानी जन जिसे कुछ ना होने-
की संज्ञां देते हैं ...


कहते हैं भ्रम है,
और शायद हो भी ...


लेकिन ये कुछ न होकर भी,
बहुत कुछ है ...


ज्येषठ के बाद,
आषाढ़ की पहली बरसात है ...


ये होने ना होने के बीच का एहसास है,
जिसे शब्दों से उकेरा नहीं जा सकता ...


इसे सिर्फ़ महसूस किया जा सकता है ...

जैसे एक भक्त .
भक्ति के माधयम से ..
भगवंत को महसूस करते हैं ...


बस यही है बो 'एहसास' ||

जो कुछ ना होकर भी,
बहुत कुछ है||



ऐसा तो मैं  मानता हूँ , आप क्या मानते हैं कहिये।  स्वागत है आपके विचार का---



16 टिप्‍पणियां:

  1. कुछ भी नही है हमारे बीच...
    फिर भी कुछ होने का एहसास.main bhi aisa hi manti hu.jab bhagwan se pyar ho jata hai to bhagat ki ankho se aansu bahte hai...aisa hi pyar me hota hai..dur rah ke bhi pass hone ka ahsaas hota hai....जो कुछ ना होकर भी ...
    बहुत कुछ है......ese shabdo me nahi kaha ja sakta...mahsoos kiya ja sakta hai...

    जवाब देंहटाएं
  2. राज जी बेहतरीन विचार है आपके ......धन्यवाद...
    अनिल जी स्वागत है ...

    जवाब देंहटाएं
  3. ahasas aise hi to hote hai jinhe bayan nahi kiya ja sakta .......
    par aap ne fir bhi is ankahi ko kahdene ki bhut achchhi koshish ki hai or iske liye aap badhai ke pattr hai
    aap ki rachana ko padh kar kuch pankitya ban padi hai kahe bina raha nahi jata

    tapti garmi main vo varish ki fuhare
    aap sang mil kar kuch waqt gujare

    tum se kahne ko to bhut kuch hai magar
    kuch na kah kar bhi tumhe sab kuch bata dain

    tu to sagar hai tujh main kho jau kahi
    sang chal kar chalo koi itnas bana de

    जवाब देंहटाएं
  4. भाव छलक ही पड़े आपके गार्गी जी ...बहुत खूब कही हैं आपने ...धन्यवाद ...

    जवाब देंहटाएं
  5. कितनी गूढ़ बात आपने इतनी सरलता से कह दी.....ये कुछ न होकर भी बहुत कुछ होना.....सुंदर.....

    साभार
    प्रशान्त कुमार (काव्यांश)
    हमसफ़र यादों का.......

    जवाब देंहटाएं
  6. I am not a man with philosphy of "EAT, DRINK, AND BE MERRY"...
    ... nice one !!!!

    जवाब देंहटाएं
  7. aur agar main ye kahu....ki door hone ki baat vo sochta hai jise ye ilm hi nahi ki vo paas hai... ye baat kisi vyakti vishesh ke liye kahi ja sakti hai.... ki vo door hai fir bhi hamare ehsas mein hamari yaadon mein hamare paas hai.... par for eternity prabhu bhakti ke bare mein apke vichar galat hain.... ye aap sirf tb tak keh rahe hain jb tak aapko prabhu ka gyan nahi hai.....
    prabhu ki pehchan aur isko jaan lene ke baad....aap apni har saans ,mein har kaam mein, har pal mein iske pass hone ka ehsas karoge....
    fir ye kashmakash se hat jaoge ki door reh ke bhi paas hai.... ye to hamesha hamare paas hai... kabhi 1 mm bhi door nahi jata... door to hu chale jate hain.. isse... zara sochen....thankyou

    जवाब देंहटाएं
  8. प्रशांत जी और श्याम कोरी 'उदय' जी आपको हौशला-आफजाई के लिए धन्यवाद.......
    विनिता, धन्यवाद कि तुम मेरे ब्लॉग पे आयी हो और और एक बेहतरीन टिपण्णी छोरी हो, मैंने तो भक्त, भक्ति और भगवंत को उदहारण-स्वरुप लिया हूँ,लेकिन सोऽहं कि भावना भक्त के मन में (ज्ञान, भक्ति,या कर्म) माधयम के सहयोग से ही आता है| फिर तीनो एक हो हो जाते हैं कोई दुरी नहीं होती| मैं अपनी कविता में सांसारिक संबंधों में दूर होकर भी पास होने के बारे में लिखा हूँ जो कभी- कभी एक अजनबी के लिए भी महसूस होता है, जो कि हो सकता है कि एक भ्रम हो, लेकिन कार्य-कारनवाद कि सिधांत के अनुसार ये कुछ न कुछ तो जरुर ही होता है| विनिता, भगवंत के लिए जो तुम लिखी हो वो बिलकुल सत्य है | धन्यवाद .........

    जवाब देंहटाएं
  9. bat door ya pass ki nahi hai agar ap soche to ap ki kavita mai ek shabd hai eahsaas bas itna sa samaj ka khel hai ki agar manav ye samaj jaye ki jis ka eahsaas hai vo khud bhi maujud hai aur yhi ek sach hai jise samajne mai shayad ek shan lage ya puri zindagi

    जवाब देंहटाएं
  10. अंकुर जी ब्लॉग पे आने के लिए धन्यवाद. आप सच ही कह रहे हैं कि खाश तो एहसास ही होता है, सत्य है लेकिन यह यूं ही नहीं होता है.......

    जवाब देंहटाएं
  11. बस यही है बो एहसास ...

    जो कुछ ना होकर भी ...
    बहुत कुछ है......

    sundar ahsaas !!

    जवाब देंहटाएं

                                                                                                              कहाँ  से ढूंढ लाऊँ    ...