Desk Of Kunwar Aayensteen @ Poetry
Journey Towards The Source
रविवार, 14 अप्रैल 2013
अवसर नवनिर्माण का
यदि कार्य चुनौतीपूर्ण लगे,
तो यह अवसर है नवनिर्माण का ।
मान लो तुम यही इशारा है,
सृष्टि के सकल विधान का ।
चल पड़ो उस पथ पर ,
जो पथ चुनौतीपूर्ण हो ।
मिलेगा सुकूँ उस पथ पर,
कि वीरों को तब मिलता है सुकूँ,
जब मंजिल पाना चुनौतीपूर्ण हो ।
पथ पर एक क्षण ऐसा भी आएगा,
जब ये मर्म नज़र आएगा ---
कल जिस मीनार पे डाला था नज़र पाने के लिये,
आज वही क़दमों में है -
फूलों की तरह बिछ जाने के लिये ।
---कुँवर---
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
नई पोस्ट
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कहाँ से ढूंढ लाऊँ ...
एहसास
कुछ भी नही है हमारे बीच ... फिर भी कुछ होने का 'एहसास' क्या है ये ? कुछ तो है ... पता नहीं!!!!!! शायद 'शंकर' की 'माया ...
भाव जो बह पड़ा ....
न तो प्यार लेता हूँ , ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें